{"_id":"6291aa3c5b0e4e7ae63f7f95","slug":"chardham-yatra-2022-kedarnath-dham-90-thousand-rupees-cheated-in-the-name-of-kedarnath-heli-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Yatra 2022: हेली सेवा के नाम पर 90 हजार की ठगी, टिकट बुक कराने के लिए पहले यात्री बरतें सावधानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Yatra 2022: हेली सेवा के नाम पर 90 हजार की ठगी, टिकट बुक कराने के लिए पहले यात्री बरतें सावधानी
Sat, 28 May 2022 10:27 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 28 May 2022 10:27 AM IST
सार
हेली सेवा के नाम पर तीर्थयात्रियों से ठगी की शिकायतें आ रही हैं। 16 मई को उत्तम वमन और उनके सह यात्री फाटा पहुंचे तो टिकट बुक कराने वाले अंशुमान से संपर्क नहीं हो पाया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। ऐसे में उन्हें हवाई सेवा का लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
helicopter, heli service
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाटा से केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से 90 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रायपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मनोज लाल निवासी रायपुर ने तहरीर देकर बताया कि ट्रेवल एजेंट मुकुल कोहली से 16 और 20 मई को फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की टिकट बुक करवाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
उसने फाटा में बैठने वाले अंशुमान साहू से टिकट बुक कराने के लिए कहा। 16 मई को उत्तम वमन और उनके सह यात्री फाटा पहुंचे तो अंशुमान से संपर्क नहीं हो पाया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। ऐसे में उन्हें हवाई सेवा का लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, पांच सदस्यों की ड्राफ्टिंग कमेटी की गठित
विज्ञापन
20 मई को संगीता कुंडा और उनके साथियों को भी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना था, लेकिन उनका भी अंशुमान से संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने अंशुमान साहू को टिकटों के 49,560 रुपये गूगल पे से और 40 हजार नकद दिए थे। आरोप है कि उसने जो टिकटें बुक कराई थीं, वे फर्जी थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।