फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2022, Death toll of pilgrims crosses 100, highest death toll in Kedarnath Dham

Chardham Yatra 2022: तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 100 पार, kedarnath dham में सबसे ज्यादा यात्रियों ने तोड़ा दम

Mon, 30 May 2022 12:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 May 2022 12:44 PM IST
सार

तीन मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। 27 दिनों की यात्रा में चारों धामों में अब तक 102 यात्रियों की मौत हो चुकी है। रविवार को ही तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 साल से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, Death toll of pilgrims crosses 100, highest death toll  in Kedarnath Dham
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 100 पार हो गया है। केदारनाथ धाम में अब तक सबसे अधिक 50 यात्रियों ने दम तोड़ा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण अचानक हृदय गति रुकने से लगातार यात्रियों की मौतें हो रही हैं।

विज्ञापन


इस बार तीन मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। 27 दिनों की यात्रा में चारों धामों में अब तक 102 यात्रियों की मौत हो चुकी है। रविवार को ही तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 साल से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन


जिन यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। चारों धामों के यात्रा मार्गों पर स्थापित मेडिकल रिलीफ केंद्रों पर अब तक 50 से अधिक आयु के 5500 से अधिक लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है। जबकि 57 हजार यात्रियों की स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड से हाईपोथर्मिया और ऑक्सीजन की कमी से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। चारों धामों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं। मेडिकल रिलीफ केंद्रों और यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त डॉक्टर, दवाईयां व ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।
- डॉ. शैलजा भट्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक

ये भी पढ़ें...Champawat By Election: बाइक पर निकले सीएम धामी डोर टू डोर प्रचार करने, चुनाव से एक दिन पहले दिखा ऐसा अलग अंदाज, तस्वीरें
 
धाम मृतकों की संख्या
केदारनाथ 50
बदरीनाथ 19
यमुनोत्री 26
गंगोत्री 07
कुल  102

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed