फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2021: yatra lasted 64 days during Corona period this year, but pilgrims showed enthusiasm and made a record

चारधाम यात्रा: कोरोनाकाल में 64 दिन चली यात्रा, लेकिन तीर्थ यात्रियों ने दिखाया उत्साह और जोश, बना रिकॉर्ड

Sun, 21 Nov 2021 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Nov 2021 10:36 AM IST
सार

चारधामों में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने से हाईकोर्ट ने यात्रा पर रोक लगाई थी। इससे सरकार पर भी चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए काफी दबाव रहा। जिसके बाद रसरकार की ओर से हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर यात्रा पर रोक हटाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: yatra lasted 64 days during Corona period this year, but pilgrims showed enthusiasm and made a record
चारधाम यात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच इस बार चारधाम यात्रा 64 दिन ही चली। लेकिन बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में दर्शन करने के लिए यात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा में ज्यादा यात्री पहुंचे हैं। कोविड महामारी के बावजूद तीर्थ यात्रियों ने यात्रा में उत्साह और जोश दिखाया है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही शनिवार 20 नवंबर को चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए बंद हो गई है।  

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने यात्रा पर लगाई थी रोक
चारधामों में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने से हाईकोर्ट ने यात्रा पर रोक लगाई थी। इससे सरकार पर भी चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए काफी दबाव रहा। जिसके बाद रसरकार की ओर से हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर यात्रा पर रोक हटाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


जय बदरीविशाल: शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद, अंतिम दिन भी लगी रही भक्तों की भीड़, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट की ओर से रोक हटाने से 18 सितंबर से चारधाम यात्रा शुरू की गई। जिससे प्रदेश का पर्यटन कारोबार भी पटरी पर लौटा। पिछले साल चारधामों में लगभग 3.21 लाख तीर्थ यात्रियों ने चारधामों में दर्शन किए। जबकि इस बार यात्रा देर से शुरू होने बाद भी पांच लाख से ज्यादा यात्री चारधाम पहुंचे। शनिवार को विधि विधान से बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए बंद हो गई है। 

शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा

चारधाम यात्रा अगले साल तक बंद होने से अब बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि देश दुनिया के तीर्थ यात्री शीतकाल प्रवास स्थानों पर चारधामों के दर्शन करने आएं। कोविड नियमों का पालन करते हुए पिछले साल की तुलना में इस बार चारधामों में ज्यादा यात्री पहुंचे हैं।
-सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री 

वर्षवार चारधामों में दर्शन करने वाले यात्रियों का ब्योरा
धाम         -      वर्ष 2021     -   2020     -    2019
बदरीनाथ     -      197056    -    155009   -   1244100
केदारनाथ     -      242712    -    135287  -   998956
गंगोत्री         -      33166      -   23736      - 529880
यमुनोत्री      -       33306    -     7717     -    465111
.................................................................................
कुल-               506240   -     321749  -     3238047

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed