फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: Green Card will be made Online for vehicles up to nine seats capacity

चारधाम यात्रा 2021: नौ सीट क्षमता तक के वाहनों के बनेंगे ऑनलाइन ग्रीन कार्ड

Mon, 01 Mar 2021 02:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Mar 2021 02:40 AM IST
सार

  • आरटीओ ने दो मार्च को ऋषिकेश में बुलाई है ग्रीन कार्ड की तैयारियों को लेकर बैठक
  • चालक सहित दस सीट क्षमता वाले वाहनों को फिटनेस, दस्तावेज जांच के बाद ग्रीन कार्ड

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Green Card will be made Online for vehicles up to nine seats capacity
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए इस बार बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। परिवहन विभाग इस बार ऑनलाइन ग्रीन कार्ड उपलब्ध कराएगा। केवल चालक समेत दस सीट क्षमता वाले वाहनों को ही फिटनेस और अन्य दस्तावेज दिखाने के बाद ग्रीन कार्ड दिया जाएगा। आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने इस बाबत दो मार्च को ऋषिकेश में बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन


हर साल परिवहन विभाग करीब 22 हजार वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करता है। इन ग्रीन कार्ड के लिए वाहनों की फिटनेस की जांच की जाती है। सभी दस्तावेज की जांच की जाती है। यह भी देखा जाता है कि वह पहाड़ी रास्तों पर चलने के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा के दौरान आरटीओ के साथ ही एआरटीओ के स्तर से भी यह ग्रीन कार्ड बनाए जाते रहे हैं। पिछले दिनों परिवहन सचिव शैलेश बगोली ने इस साल से हर हाल में ग्रीन कार्ड ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत परिवहन विभाग ने सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सुविधा के तहत नौ सीट क्षमता तक के वाहनों को ग्रीन कार्ड के लिए आरटीओ या एआरटीओ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके बजाय वह ऑनलाइन आवेदन करेंगे। फिटनेस प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज भी वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे।

Trending Videos

टैक्सी चालकों के लिए भी कम होगा सिरदर्द

इसके बाद उन्हें ग्रीन कार्ड जारी हो जाएगा। जबकि चालक समेत दस सीट या इससे अधिक क्षमता वाले वाहनों को पहले आरटीओ या एआरटीओ कार्यालय लाना अनिवार्य होगा। यहां उनकी फिटनेस और अन्य दस्तावेज की जांच के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा।

हर साल चारधाम यात्रा के दौरान टैक्सी संचालकों को अच्छा काम मिलता है लेकिन चालकों को ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए काफी चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। नौ सीट क्षमता तक के वाहनों को ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू होने के बाद इसमें बड़ी राहत मिल जाएगी। वह कहीं बाहर से ही अपना ग्रीन कार्ड ऑनलाइन बनवा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed