फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2021: Bjp minister visited badrinath dham without follow covid 19 guidelines

बदरीनाथ धाम: उच्च शिक्षा मंत्री के साथ भाजपा नेताओं के बदरीनाथ पहुंचने पर बवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Sun, 23 May 2021 09:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 May 2021 09:27 PM IST
सार

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने चारधाम यात्रा स्थगित की है। चारों धामों में केवल पुजारी ही हैं। इसके अलावा किसी भी श्रद्धालु के धामों में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में जब भाजपा के नेता बदरीनाथ पहुंचे तो मामले ने तूल पकड़ लिया।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Bjp minister visited badrinath dham without follow covid 19 guidelines
बदरीनाथ धाम पहुंचे मंत्री धनसिंह रावत और अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत के साथ शनिवार शाम को भाजपा के कुछ नेता भी बदरीनाथ धाम पहुंच गए, जबकि कोरोना संक्रमण के चलते तीर्थयात्रा स्थगित है और तीर्थपुरोहितों को भी सीमित संख्या में धाम भेजा गया है। ऐसे में भाजपा नेताओं के धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन बताया है। पुरोहितों ने भी शासन-प्रशासन से धाम जाने की अनुमति देने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड चारधाम 2021 : बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे चौथे दिन भी बंद, खुलने में लग सकता है समय
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत 19 मई से जिले के भ्रमण पर हैं। शनिवार को उर्गम घाटी में जन समस्याएं सुनने और सीएचसी जोशीमठ का निरीक्षण करने के बाद मंत्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। उनके साथ चमोली भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह बिष्ट व श्रीनगर के एक भाजपा पदाधिकारी के साथ ही एक-दो अन्य पदाधिकारी भी धाम पहुंचे। एक भाजपा नेता ने धाम में मंत्री के साथ खिंचवाई फोटो को सोशल मीडिया (फेसबुक) पर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद यह फोटो वायरल होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के धाम पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी का कहना है कि भाजपा के मंत्री ही कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं। धाम पहुंचे कुछ भाजपा नेताओं की ओर से मास्क भी नहीं पहने थे। यह घोर लापरवाही है। तीर्थ पुरोहित आशुतोष का कहना है कि शासन-प्रशासन ने उन्हें धाम जाने की अनुमति नहीं दी है। कई तीर्थ पुरोहित धाम नहीं पहुंच पाए हैं। हमें पांडुकेश्वर से लौटाया गया, लेकिन भाजपा नेताओं को धाम जाने की अनुमति कैसे मिल गई। सत्तारूढ़ भाजपा ही कोरोना नियमों को तोड़ रही है।

Trending Videos

प्रभारी मंत्री ने भ्रमण कर सुनी प्रभावितों की समस्याएं

आपदा प्रबंधन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने रविवार को आपदा प्रभावित तपोवन क्षेत्र का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने भंग्यूल गांव के लोगों के लिए धौली गंगा पर स्थायी पुल निर्माण के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रडांग बैंड में दो दिनों के भीतर बदरीनाथ हाईवे सुुचारु हो जाएगा। 

रविवार को बदरीनाथ धाम से लौटने के बाद मंत्री ने हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने कार्यदायी संस्था को दो दिनों के भीतर हाईवे को सुचारु करने के निर्देश दिए। बड़ागांव, ढाक, तपोवन, भंग्यूल और रैणी गांव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। तपोवन-भविष्य बदरी-सुभाई सड़क के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक कार्य समय पर पूर्ण करने के लिया कहा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, किशोर सिह पंवार, मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed