फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2020: More than 37 thousand e-passes issued in two months, 22 thousand pilgrims have traveled

Chardham yatra 2020: दो महीने में 37 हजार से अधिक ई-पास जारी, 22 हजार तीर्थ यात्री कर चुके यात्रा

Wed, 02 Sep 2020 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Sep 2020 10:39 PM IST
सार

  • बुधवार को देवस्थानम बोर्ड ने जारी किए 296 पास

विज्ञापन
Chardham yatra 2020: More than 37 thousand e-passes issued in two months, 22 thousand pilgrims have traveled
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पिछले दो माह में देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम के लिए 37 हजार से अधिक ई-पास जारी किए हैं। इसमें 22 हजार तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। बुधवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के लिए 296 ई-पास जारी किए गए। 

विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। यात्रा को लेकर अच्छे परिणाम आ रहे हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारधामों में धीरे-धीरे तीर्थ यात्रियों की आमद हो ओर पर्यटन व तीर्थाटन को गति मिल सके।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक जुलाई से चारधाम यात्रा को प्रदेश के लोगों के लिए खोला गया था और 25 जुलाई से प्रदेश से बाहर के तीर्थ यात्रियों के लिए सशर्त खोल दी गई है। पिछले दो माह में 37182 ई-पास जारी किए गए हैं।

इसमें 22 हजार तीर्थ यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन कर चुके हैं। देवस्थानम बोर्ड की ओर से गंगोत्री व यमुनोत्री में न्यासी, हकूकधारियों और मंदिर समिति के सहयोग के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed