{"_id":"5d3c4df38ebc3e6d03543067","slug":"chardham-yatra-2019-meerut-pilgrim-dies-due-to-heart-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2019: हृदय गति रुकने से मेरठ के तीर्थयात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2019: हृदय गति रुकने से मेरठ के तीर्थयात्री की मौत
Sat, 27 Jul 2019 06:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा पर पहुंचे एक व्यक्ति की जानकीचट्टी में हार्टअटैक से मौत हो गई। इस सीजन में अभी तक यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा के दौरान मरने वाले यात्रियों की संख्या 21 पहुंच गई है।
विज्ञापन
मेरठ (यूपी ) निवासी राजकुमार पुत्र शेर सिंह (51) यूपी परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर पहुंचा था। बीते रोज यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी करने के बाद सभी लोग जानकीचट्टी स्थित एक होटल में ठहरे थे। शनिवार सुबह अचानक यात्री की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इससे पहले की परिजन उसे अस्पताल ले जा पाते यात्री ने होटल में ही दम तोड़ दिया। बड़कोट थानाध्यक्ष डीएस कोहली ने बताया कि यात्री की मौत हार्टअटैक से हुई है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा के दौरान अभी तक कुल 21 लोगों की हार्टअटैक और बीमारी से मौत हो चुकी है। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों खासकर बुजुर्गों से पर्वतीय क्षेत्रों में आने से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की।
विज्ञापन