फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 112 beds will be arranged for rest in transit camp Rishikesh monitored by 40 CCTV cameras

Chardham Yatra: ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में विश्राम के लिए 112 बेड लगे, 40 सीसीटीवी से रहेगी चप्पे-चप्पे नजर

Tue, 22 Apr 2025 11:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Apr 2025 11:13 PM IST
सार

चारधाम के लिए ट्रांजिट कैंप की सभी कमियों को दूर किया जा रहा है। बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 28-28 बेड की चार डॉरमेट्री बनाई गई है। जिसमें कुल 112 बेड लगे हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 112 beds will be arranged for rest in transit camp Rishikesh monitored by 40 CCTV cameras
ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में 40 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। तीर्थयात्रियों के लिए विश्राम के लिए 112 बेड की व्यवस्था की गई है। कैंप में 350 वाहन पार्क हो सकेंगे। जो इलेक्ट्रिकल वाहन होंगे उन्हें चार्ज करने की सुविधा भी ट्रांजिट कैंप में मिलेगी।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि चारधाम के लिए ट्रांजिट कैंप की सभी कमियों को दूर किया जा रहा है। बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 28-28 बेड की चार डॉरमेट्री बनाई गई है। जिसमें कुल 112 बेड लगे हैं।
विज्ञापन


Chardham Yatra: पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख पार, बदरी-केदार के लिए मई के ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वातानुकूलित डॉरमेट्री और एक साधारण है। तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए वर्तमान में 12 काउंटर तैयार हैं। 12 काउंटर मीडिया सेंटर वाले केबिन के बाहर से बनाए जा रहे हैं। छह काउंटर आईएसबीटी परिसर में हैं। यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग का भी काउंटर है। साथ ही हंस फाउंडेशन के चिकित्सक भी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच करेंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए 16 वाटर कूलर लगाए गए हैं। 50-50 सीट के दो शौचालय परिसर में हैं। दो लिफ्ट लगाई हैं। बताया कि ट्रांजिट कैंप परिसर में जो सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed