फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Travel authority will be formed for all Dhams and religious fairs Uttarakhand News

Uttarakhand: सभी धामों और धार्मिक मेलों के लिए बनेगा यात्रा प्राधिकरण, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के बाद कवायद

Mon, 27 May 2024 02:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 May 2024 02:16 PM IST
सार

चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए उमड़ी तीर्थयात्रियों की भीड़ से व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए पर्यटन विभाग व प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने यात्रा प्राधिकरण बनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Chardham Travel authority will be formed for all Dhams and religious fairs Uttarakhand News
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

चारधाम समेत प्रदेश के सभी प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक मेलों के लिए यात्रा प्राधिकरण बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद शासन स्तर पर प्राधिकरण बनाने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन

प्राधिकरण बनाने का मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए उमड़ी तीर्थयात्रियों की भीड़ से व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए पर्यटन विभाग व प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने यात्रा प्राधिकरण बनाने की घोषणा की है, लेकिन यह प्राधिकरण सिर्फ चारधामों के लिए काम नहीं करेगा, बल्कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत आने वाले पूर्णागिरि, जोगेश्वर धाम, कैंचीधाम, देवीधुरा, कांवड़ मेले में भी आधारभूत सुविधाओं के लिए काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड, राहत- बचाव के लिए सेना से ली जा रही मदद

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया, चारधाम यात्रा को सुचारू करने के साथ ही यात्रा प्राधिकरण बनाने पर भी काम चल रहा है। यह प्राधिकरण चारधाम के साथ ही मानसखंड मिशन के तहत आने वाले प्रसिद्ध धामों के लिए आधारभूत सुविधाओं के लिए योजना बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed