फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra route blocked due to rain

चारधाम यात्रा रूट पर बारिश का कहर, कई जगह आया मलबा, सैकड़ों यात्री फंसे

Mon, 31 Jul 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 31 Jul 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
char dham yatra route blocked due to rain
badrinath highway - फोटो : amarujala

चमोली में रात भर हुई तेज बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह मलबा आ गया है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा है। मार्ग बंद होने से दोनों और सैकड़ों वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

विज्ञापन


वहीं राजधानी देहरादून में भी सोमवार तड़के से बारिश का दौर जारी है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रुद्रप्रयाग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग खुला है। जिले में आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। देर रात से लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद पड़ा ह़आ है।
विज्ञापन


बीआरओ मार्ग खोलने में जुटा हुआ है, लेकिन बारिश इस कार्य में बाधा बन रही है। बारिश की वजह से बदरीनाथ हाईवे कुडियाला और लामबगड़ में बंद पड़ा है। बीआरओ और हाईवे के कर्मियों की टीम मशीनों के सा‌थ मार्ग खोलने में लगी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली-कुंड मोटर मार्ग चाडा नामक तोक पर खतरनाक बना हुआ है। सोमवार की सुबह यहां पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर मार्ग पर आ गया, जिससे तीन घंटे तक मोटर मार्ग बंद रहा। लोनिवि ने सुबह आठ बजे हाईवे सुचारू किया। अभी भी पहाड़ी से मलबे के गिरने खतरा बना हुआ है।

यमुनोत्री राजमार्ग पर 16 घंटों से ये यात्री फंसे

char dham yatra route blocked due to rain
badrinath highway

बदरीनाथ हाईवे चमोली बाजार के पास भी चट्टान टूटने से बाधित है। बदरीनाथ और हेमकुंड की यात्रा को नंदप्रयाग-सेकोट सड़क से संचालित किया जा रहा है।

वहीं थराली-ग्वालदम मल्यपोड़ मार्ग गंगानगर में बंद पड़ा है। नैनीताल हाईवे सिरोली में बंद पड़ा है। लगातार हो रही बारिश के चलते बड़कोट में यमुनोत्री राजमार्ग  जगह-जगह बंद पड़ा है।

मार्ग बंद होने से सैकड़ों श्रद्धालु पिछले 16 घंटों से जगह-जगह फंसे हुए हैं। यमुनोत्री राजमार्ग रविवार शाम पाच बजे से बाडिया एवं डबरकोट में बंद पड़ा है।

इस कारण जानकीचट्टी, हनुमानचट्टी, स्यानचट्टी के अलावा बड़कोट में 250 से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं। बारिश के कारण सोमवार सुबह तक मार्ग खोलने के प्रयास नहीं किए जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed