फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2023: WiFi zones will be built in char dham for high speed Mobile network

Char Dham Yatra 2023: सुविधा...नहीं अटकेगा मोबाइल का नेटवर्क, चारों धामों में बनेंगे वाईफाई जोन

Mon, 06 Mar 2023 07:02 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, देहरादून
आफताब अजमत, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Mar 2023 07:02 AM IST
सार

चारों धामों में अभी तक सभी दूरसंचार कंपनियों के सिग्नल पूरे नहीं आते। किसी की कहीं ज्यादा कनेक्टिविटी होती है तो किसी के सिग्नल बहुत कम होते हैं। इससे तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी होती है।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2023: WiFi zones will be built in char dham for high speed Mobile network
वाईफाई की सुविधा(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

इस बार चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी। सर्वर पर अधिक भार होने की वजह से मोबाइल का नेटवर्क नहीं अटकेगा। यात्री आसानी से चारधाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


Char Dham Yatra 2023: दो लाख श्रद्धालु कर चुके रजिस्ट्रेशन, केदारघाटी के लिए मिली 15-20 फीसदी बुकिंग
विज्ञापन


दरअसल, चारों धामों में अभी तक सभी दूरसंचार कंपनियों के सिग्नल पूरे नहीं आते। किसी की कहीं ज्यादा कनेक्टिविटी होती है तो किसी के सिग्नल बहुत कम होते हैं। कई कंपनियों की कनेक्टिविटी तो बिल्कुल भी नहीं है। इस वजह से तीर्थयात्रियों को काफी परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने इस बार तीर्थयात्रियों को इंटरनेट से जोड़े रखने के लिए वाईफाई जोन बनाने की तैयारी की है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी(आईटीडीए) की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने इसका प्रस्ताव निजी कंपनियों से मांगा है। कंपनी को धामों तक लीज लाइन पहुंचानी होगी और वाईफाई जोन बनाने होंगे। बता दें कि वर्ष 2018 में प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नौ जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा दी थी।

मोबाइल पर मिलेगा मौसम का अपडेट
चारधाम यात्रा के दौरान मौसम की एक बड़ी चुनौती रहती है। जून माह के बाद सरकार मौसम के हिसाब से तीर्थयात्रा को आगे बढ़ाती है। कई बार मौसम बहुत खराब होने पर यात्रा रोकनी पड़ती है। इस बार मोबाइल नंबर देकर पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम का हर अपडेट मोबाइल पर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed