फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   char dham yatra 2021: char dham yatra starts from 18 september

चारधाम यात्रा: उत्तराखंड में कल से शुरू होगी यात्रा, हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन एक हजार यात्री करेंगे दर्शन

Fri, 17 Sep 2021 05:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Sep 2021 05:19 PM IST
सार

गुरुवार को हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा के सशर्त संचालन की अनुमति दिए जाने के बाद से राज्य सरकार, शासन और देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड तुरंत हरकत में आ गए थे। अब 18 सितंबर से चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होगी।

विज्ञापन
char dham yatra 2021: char dham yatra starts from 18 september
चारधाम यात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कल यानी शनिवार से चारधाम यात्रा शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। वहीं भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने हाईकोर्ट और राज्य सरकार को 18 सितंबर से चारधाम शुरू होने पर शुक्रिया कहा। इस सिलसिले में शुक्रवार को एसओपी जारी हो सकती है। 

विज्ञापन


चारधाम यात्रा: हेलो! उत्तराखंड में मौसम और सड़कें क्लियर हैं? घनघनाने लगे ट्रेवल कारोबारियों के फोन
विज्ञापन


गुरुवार को हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा के सशर्त संचालन की अनुमति दिए जाने के बाद से राज्य सरकार, शासन और देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड तुरंत हरकत में आ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा: भक्त सीमित संख्या में कर पाएंगे चारधामों के दर्शन, आज जारी हो सकती है एसओपी

हेमकुंड साहिब में एक दिन में एक हजार यात्री ही करेंगे दर्शन
सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट 18 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। एक दिन में एक हजार यात्री ही धाम के दर्शन कर सकेंगे। हेमकुंड ट्रस्ट ने यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

श्रद्धालुओं को कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही धाम में पहुंचने की अनुमति

हेमकुंड ट्रस्ट के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि बाहारी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही धाम में पहुंचने की अनुमति होगी। यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं को ऋषिकेश गुरुद्वारा ट्रस्ट के कार्याल में अपना पंजीकरण करवाकर प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र और 10 साल से कम आयु के बच्चे धाम में न आएं। साथ ही यात्रियों को किसी भी कुंड में स्नान करने की अनुमति नहीं होगी। 

वहीं यात्रा शुरू होने से भ्यूंडार घाटी के लोगों में खुशी की लहर है। हालांकि फूलों की घाटी खुलने से यहां घांघरिया में होटल, लॉज और रेस्टोरेंट पहले से ही खुले हैं। हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने से क्षेत्र में कारोबार तेज हो जाएगा। 

घांघरिया में भी गुरुद्वारे में तीर्थयात्रियों को ठहरने की व्यवस्था
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में ठहरने और खाने की व्यवस्था है। गोविंदघाट में ठहरने के लिए निजी लॉज के साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन की दो धर्मशालाएं भी मौजूद हैं। यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में भी गुरुद्वारे में तीर्थयात्रियों को ठहरने की व्यवस्था है।

चारधाम यात्रा शुरू होना सुखद : पोस्ती
देवस्थानम बोर्ड के सदस्य व केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुरू होना सुखद है। यात्रा सफल होगी और कई परिवारों की आजीविका को बल मिलेगा। जारी बयान में पोस्ती ने कहा कि अश्विन मास की संक्रांति का दिन उत्तराखंड के लिए खुशी का दिन है। एक तरफ जहां चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो रहा है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने नैनीताल हाईकोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रा खोलने का निर्णय आमजन के हित से जुड़ा है। अब, चारधाम से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा और वे अपने घर-परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed