फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Char Dham Yatra 2020 : More than 48 thousand pilgrims reach For char dham yatra

Char Dham Yatra: 48 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे चारों धाम, बढ़ती संख्या देख पुलिस ने कसी कमर

Mon, 28 Sep 2020 10:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Sep 2020 10:09 PM IST
सार

  • सबसे अधिक बदरीनाथ में 21180 यात्रियों ने टेका मत्था, अनलॉक-5 में और तीर्थयात्री बढ़ने की उम्मीद
  • होटलों, धर्मशालाओं को आगंतुकों की थर्मल स्कैनिंग के दिए निर्देश 
  • सभी प्वाइंट पर पुलिस की टीमें रहेंगी मौजूद, इमरजेंसी सेवा को मजबूत करने को कहा 

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2020 : More than 48 thousand pilgrims reach For char dham yatra
चारधाम यात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना काल में चारधामों में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पचास हजार के करीब पहुंच गई है। अभी तक 48829 तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक तीर्थयात्री 21180 बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बाद भी पूरी एहतियात बरतते हुए तीर्थयात्री चारधामों के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। दिल्ली से पहुंचे 20 तीर्थयात्रियों के दल में शामिल सुरेशानंद और मयंक का कहना है कि वे चारों धामों की तीर्थयात्रा करने पहुंचे थे। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर अब घरों को लौटेंगे। चारों धामों के दर्शन कर मन को सुकून मिल रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Char Dham 2020 : श्रद्धालु ने केदारनाथ धाम के लिए दान किए 25 लाख, दर्शन करने पहुंचे भक्तों की संख्या 10 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ पुलिस रिकार्ड के अनुसार, अभी तक गंगोत्री में 5765, यमुनोत्री में 1238, केदारनाथ में 20646 और बदरीनाथ धाम में 21180 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे हैं। जबकि हेमकुंड साहिब में 2888 यात्री पहुंचे हैं। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि चारों धामों में मौसम सामान्य बना हुआ है।

चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस ने कसी कमर

अनलॉक-5 के दौरान चारधाम यात्रा के दौरान कोई समस्या न हो इसके लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने संबंधित जनपदों की पुलिस से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस के माध्यम से सभी होटलों और धर्मशाला संचालकों को थर्मल स्कैनिंग करने को कहा है। 

आईजी अभिनव कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम के लिए सीमित संख्या में श्रद्धालु आ रहे थे। अब यह संख्या बढ़ने की संभावना है। लिहाजा, सभी जनपदों को उनके यहां सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही निश्चित ड्यूटी प्वांइट पर अधिकारियों और कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं उनमें किसी भी प्रकार से कोताही नहीं बरती जाएगी।  यात्रा के दौरान होटल और धर्मशालाओं में हरिद्वार से लेकर पहाड़ी जनपदों तक में भीड़ रहती हैं।

यहां पर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऐसे में सभी को निर्देशित किया गया है कि वह अपने यहां पर हर प्रकार की सुविधा रखें। हर जगह थर्मल स्कैनिंग सुनिश्चित की जाए। यदि किसी को इमरजेंसी की आवश्यकता है तो इसके लिए पुलिस और प्रशासन आपसी सामंजस्य स्थापित कर यह व्यवस्था भी दुरुस्त कर ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed