Char dham yatra 2020: अगले महीने शुरू हो सकती है केदारनाथ के लिए हेली सेवा
- शासन स्तर चल रही है प्रक्रिया
- सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से हेली सेवा के लिए मार्च में हो चुके हैं टेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को अगले माह से हेली सेवा की सुविधा मिल सकती है। कोविड महामारी के कारण अभी तक केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पाया है जबकि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) मार्च माह में ही सिरसी, फाटा, गुप्तकाशी से हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुका है।
केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खोले गए। लेकिन कोविड महामारी के कारण तीर्थ यात्री दर्शन के लिए नहीं आ पाए। यूकाडा ने इस बार केदारनाथ हेली सेवा के लिए समय पर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी थी। लेकिन लॉकडाउन और बिना यात्रियों के हेली सेवा का संचालन बंद रहा।
एक जुलाई से सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा शुरू की और 25 जुुलाई से प्रदेश से बाहर के यात्रियों को कोविड सैंपल की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ आने की सशर्त अनुमति दी।
सीमित संख्या में ही तीर्थ यात्रियों को अनुमति दी जाएगी
शासन स्तर पर केदारनाथ हेली सेवा शुरू करने के लिए विचार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगले माह से हेली सेवा का संचालन करने की अनुमति सरकार दे सकती है। प्रदेश में फिलहाल सीमित संख्या में ही चारधाम यात्रा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष रविनाथ रमन का कहना है कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। फिलहाल वर्तमान व्यवस्था के तहत सीमित संख्या में ही तीर्थ यात्रियों को अनुमति दी जाएगी। केदारनाथ हेली सेवा शुरू करने के लिए शासन स्तर पर विचार चल रहा है।