फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2020: 600 Pilgrims done online registration on second day

चारधाम यात्रा 2020: बढ़ रही श्रद्धालुओं की तादाद, दूसरे दिन 600 ऑनलाइन पास जारी

Thu, 02 Jul 2020 11:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jul 2020 11:29 PM IST
सार

  • थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बदरी केदार धाम में श्रद्धालुओं को प्रवेश

विज्ञापन
Char dham yatra 2020: 600 Pilgrims done online registration on second day
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चारधामों में श्रद्धालुओं की तादाद धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले 600 श्रद्धालुओं को ई-पास जारी किए गए हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बदरी केदार धाम में दर्शन से पहले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि दूसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 600 ई-पास जारी किए गए। इसमें बदरीनाथ के लिए 216, केदारनाथ के 280, गंगोत्री के 56, यमुनोत्री के 48 पास शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चारधामों में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेेशन के बाद ही श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


मंदिर में मूर्तियों को छूने और प्रसाद वितरण पर रोक है। यात्रा मार्गों पर देवस्थानम बोर्ड के विश्राम गृहों को यात्रियों की सुविधा के लिए खोला गया है। सीईओ रविनाथ रमन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि अति आवश्यक होने पर ही धाम में रुकें। श्रद्धालु दर्शन करने के बाद निटकवर्ती स्टेशन तक आ जाएं। 11 जून से एक जुलाई तक चारधामों में 1419 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें बदरीनाथ में 943, केदारनाथ 135, गंगोत्री में 341 यात्रियों ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ 69 व बदरीनाथ 120 श्रद्धालु पहुंचे

बृहस्पतिवार को बाबा केदार के दर्शनों के लिए 69 पहुंचे, जिनमें 25 स्थानीय व 44 बाहरी जिलों के लोग शामिल हैं। उधर, बदरीनाथ धाम में 120 श्रद्धालु पहुंचे। सोनप्रयाग में तैनात थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली व कानून-गो एमएल अंजवाल ने बताया कि सुबह सात से दोपहर बाद एक बजे तक 69 श्रद्धालु और 14 मजदूर केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

इन सभी के ई-पास समेत अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद पंजीकरण कर धाम भेजा गया। वहीं बदरीनाथ धाम में हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, पोखरी और गैरसैंण के श्रद्धालु पहुंचे। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि धाम में मौसम सुहावना बना हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम में दिनभर बर्फीली हवाएं चलती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed