फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra 2019 badrinath national highway blocked in farasu

चारधाम यात्रा 2019: फरासू में तीन घंटे अवरुद्ध रहा राजमार्ग, कुछ हिस्सा बना संवेदनशील

Sat, 27 Apr 2019 06:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Apr 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
char dham yatra 2019 badrinath national highway blocked in farasu
हाईवे खोलने में जुटे लोनिवि के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग  फरासू में शनिवार को मलबा आने से लगभग तीन घंटे अवरुद्ध रहा। यहां अभी भी सिंगल लेन मेें ट्रैफिक चल रहा है। कार्यदायी संस्था लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने पूर्व की तुलना में सड़क को कुछ चौड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन


श्रीनगर से 6 किलोमीटर दूर रुद्रप्रयाग की ओर से फरासू में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का कुछ हिस्सा संवेदनशील बन गया है। यहां पिछले 24 अप्रैल से पहाड़ी से गिर रहा मलबा बार-बार यातायात को अवरुद्ध कर रहा है। 26 अप्रैल को दिन भर राजमार्ग खुला रहा। लेकिन 27 अप्रैल की सुबह लगभग 5 बजे पुन: यहां मलबा आ गया। जिससे रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के ओर जा रहे सवारी वाहन, सब्जी, दूध, अंडे व समाचार पत्रों के वाहन फंस गए।
विज्ञापन


रास्ता खुलने में हो रही देरी पर कई लोगों ने पैदल ही उक्त स्थान पर आवाजाही की। जबकि छोटे वाहन स्वीत-भटोली-चमधार होते हुए रुद्रप्रयाग की ओर निकल गए। लोनिवि ने मलबा हटाते हुए सुबह लगभग 8 बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। लोनिवि ने यातायात चालू करने के लिए मलबे के ऊपर रैंप बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि मार्ग को थोड़ा चौड़ा किया गया है। जिससे वाहनों को यह स्थान पार करने में कम वक्त लग रहा है। इसके अलावा उक्त पैच की रिपोर्ट गढ़वाल कमिश्नर व डीएम सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed