{"_id":"60e0b3dc8ebc3e72db02a7df","slug":"changing-chief-minister-frequently-is-an-insult-to-the-mandate-ukrand-dehradun-news-drn383437313","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार मुख्यमंत्री बदलना जनादेश का अपमान : उक्रांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार मुख्यमंत्री बदलना जनादेश का अपमान : उक्रांद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बदले जाने के फैसले को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उक्रांद ने नेतृत्व परिवर्तन के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया साथ ही भाजपा का पुतला फूंका।
इस मौके पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा की ओर से राज्य में बार-बार नेतृत्व परिवर्तन किया जाना जनता के साथ भद्दा मजाक है। बार-बार नेतृत्व परिवर्तन वर्ष 2017 में भाजपा को दिए गए व्यापक जनादेश का भी अपमान है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने उत्तराखंड को राजनीतिक प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा राज्य की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य में बार-बार मुख्यमंत्री बदले जाने से राज्य पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। कारण कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को नियमानुसार सरकार की ओर से तमाम सुविधाएं मुहैया करानी होंगी। उक्रांद की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड की जन भावनाओं से खिलवाड़ करना तुरंत बंद करे। पुतला दहन में महानगर अध्यक्ष दीपक रावतल, राजू बिष्ट, लताफ़त हुसैन, सुनील ध्यानी, किरण रावत, दीपक मधवाल मीनाक्षी सिंह, दिनेश नेगी, अशोक नेगी, सोमेश बूड़ाकोटी, आदित्य खरोला, अनिल डोभाल उपस्थित रहे।