फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Changes in procedures are necessary

Dehradun News: बदलते समय के साथ कार्यप्रणालियों में भी बदलाव जरूरी

Mon, 05 Jan 2026 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Changes in procedures are necessary
ग्राफिक एरा में आयोजित ग्रामीण अभियंत्रण के इंजीनियरों की एआई की ट्रेनिंग में बोलते विशेषज्ञ।--
- ग्राफिक एरा विवि में दस दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियरों को ग्राफिक एरा विवि के विशेषज्ञ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, प्रभावी प्रबंधन कौशल और नवीन डिजिटल टूल्स का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके लिए आयोजित दस दिवसीय कार्यशाला का सोमवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड ग्रामीण कार्य विभाग के प्रमुख विभु विश्वमित्र रावत ने कहा कि बदलते समय के साथ कार्यप्रणालियों में भी बदलाव जरूरी है। पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाए बिना विकास की गति को बनाए रखना मुश्किल है। उन्होंने नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकों और आधुनिक टूल्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। विवि के कुलपति डाॅ. अमित आर भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और वहां कार्यरत लोगों के उत्थान के लिए नवीन तकनीकों से अपडेटेड रहना अत्यंत आवश्यक है। एआई और डिजिटल तकनीकों को अपनाकर बेहतर कार्य और टिकाऊ विकास संभव है। इस दस दिवसीय कार्यशाला के दौरान इंजीनियर्स को आधुनिक तकनीकी व प्रबंधन विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें ऑटोकैड से 2डी ड्रॉइंग, भवन नियोजन, सर्वेक्षण तकनीक, जीपीएस-जीआईएस, परियोजना प्रबंधन, सीपीएम-पर्ट, डिजिटल टूल्स और चैट जीपीटी जैसे टूल्स का व्यावहारिक ज्ञान शामिल है, जिससे अभियंता समयानुसार स्वयं को अपडेट कर अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। कार्यशाला में डाॅ. प्रमोद नायर, डाॅ. विशाल सागर, अनूप बहुगुण, डाॅ. श्याम सुंदर कापरी, तेज पाल, एलपी भट्ट, डाॅ. श्वेता चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed