फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   change in teacher's transfer policy in uttarakhand.

फिर बदलेगा शिक्षकों के तबादले का नियम, जानिए यहां

Tue, 14 Jul 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Jul 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
change in teacher's transfer policy in uttarakhand.

शिक्षकों के तबादलों के लिए तबादला नियमावली में एक और संशोधन किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के मुताबिक इसके लिए मुख्यमंत्री सहमति जता चुके हैं। सीएम विचलन (विशेष अधिकार) से इस संशोधन को मंजूरी देंगे।

विज्ञापन


तबादला नियमावली के अनुसार, जितने शिक्षकों के अनिवार्य तबादले होते हैं, उसके 50 फीसदी तबादले अनुरोध के आधार पर होते हैं, लेकिन इस बार गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में 6500 से अधिक आवेदन अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आए हैं। जिसे देखते हुए नियमावली में एक और संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएम से हो चुकी बात
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि इसके लिए उनकी सोमवार को मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव एस राजू को उन्होंने निर्देश दिए हैं कि फाइल पर सीएम से अनुमोदन ले लिया जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीएम विचलन से नियमावली में संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इऩका है कहना
नियमावली में अभी संशोधन नहीं हो पाया है। इसमें संशोधन के लिए मामला कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजना होगा, यदि इसे कैबिनेट में भेजा गया तो तबादले कुछ और समय के लिए लटक जाएंगे।
-एस राजू, अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed