{"_id":"5e4d953e8ebc3ef2973ad305","slug":"chandrasekhar-of-bhima-army-gave-support-to-protest-against-caa-dehradun-news-drn3367198100","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने धरना स्थल पहुंचकर दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने धरना स्थल पहुंचकर दिया समर्थन
सीएए के विरोध में परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे विभिन्न संगठनों के सदस्यों को संबोधित करते भीम आर
Link Copied
देहरादून। मुस्लिम संगठनों की ओर से सीएए, एनआरसी के विरोध में चल रहे धरने में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धरने का अपना समर्थन देते हुए आगामी 23 फरवरी को भारत बंद का भी ऐलान किया।
विज्ञापन
बता दें, सीएए के विरोध में मुस्लिम संगठनों के आह्वान पर मुस्लिम समाज के लोग विगत 27 जनवरी से परेड़ ग्राउंड में धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न संगठनों के लोग वहां अपना समर्थन देने पहुंच रहे हैं। बुधवार को भीम आर्मी के चंद्रशेखर भी समर्थकों के साथ परेड ग्राउंड पहुंचे और अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे दुनिया में आज भारत में थोपे जा रहे सीएए कानून की चर्चा हो रही है। पूरी दुनिया मुस्लिम समाज को देख रहा है। देश की जनता धर्म के आधार पर आधारित इस काले कानून को बर्दाश्त नहीं करेगी। जब तक इसे वापस नहीं जाता आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने देश की एकता और अखंडता के साथ ही संविधान को बचाने की शपथ भी उपस्थित लोगों को दिलाई। साथ ही उन्होंने आगामी 23 फरवरी को सीएए के विरोध में भारत बंद का ऐलान भी किया। इस दौरान जावेद खान, इलियास खान, रजिया वेग, नजमा खान, रईस अहमद, वसीम अहमद, दानिश कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।