फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chandra Grahan 2020 Lunar Eclipse 10 January effect on zodiac sign

Chandra Grahan 2020: इन्हें मिलेगी अच्छी खबर, लेकिन इन पांच राशि जातकों पर पड़ सकता है बुरा असर

Thu, 09 Jan 2020 03:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Jan 2020 03:30 PM IST
सार

  • ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, स्विट्जरलैंड सहित भारत में भी दिखाई देगा चंद्र ग्रहण 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2020 Lunar Eclipse 10 January effect on zodiac sign
- फोटो : ANI

विस्तार

वर्ष 2020 का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को चार घंटे का लगेगा। यह रात्रि 10:36 बजे शुरू होकर 11 जनवरी को भोर 2:40 बजे तक रहेगा। यह जानकारी राइंका आईडीपीएल के संस्कृत प्रवक्ता और उत्तराखंड ज्योतिष से सम्मानित डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, स्विट्जरलैंड सहित भारत में भी दिखाई देगा। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण का असर संपूर्ण मानव जाति के जनजीवन पर पड़ेगा। यह ग्रहण मिथुन राशि पर लग रहा है। इसलिए मिथुन राशि के जातकों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राशि अनुसार ग्रहण का फल

डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि इस चंद्र ग्रहण का मेष राशि पर मिलाजुला असर रहेगा तथा पराक्रम भाव में वृद्धि होगी। वृष राशि पर धन हानि होगी। मिथुन राशि के लोगों को मानसिक कष्ट के साथ पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के लिए बेहद प्रभावशाली योग बन रहे हैं।

सिंह अप्रत्याशित लाभ के साथ ही धन प्राप्ति के योग, कन्या पर मिलाजुला असर रहेगा। तुला राशि के लोगों की पारिवारिक उलझने बढ़ेंगी। वृश्चिक राशि के लोगों पर धन हानि का योग है। धनु पर परिवार और सहयोगी कारोबारी से विवाद की स्थिति बन सकती है, मगर शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कुंभ के लिए शुभ समाचार मिलेंगे। मीन राशि के लोगों के लिए व्यापार में पूर्ण सफलता व रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय

डा. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि मेष, वृष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातक अपने इष्ट कुलदेवता का जाप करें। सभी राशि वाले लौंग का जोड़ा गणेश भगवान के सामने रख दें। सुबह ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर उस लौंग के जोड़े को नदी में प्रवाहित करें।

साल 2020 में कब-कब ग्रहण
साल 2020 में 4 चंद्र ग्रहण पड़ेगा और  2 सूर्य ग्रहण।

10 जनवरी- चंद्र ग्रहण
5 जून 2020- चंद्र ग्रहण
21 जून 2020- सूर्य ग्रहण
5 जुलाई 2020- चंद्र ग्रहण
30 नवंबर 2020- चंद्र ग्रहण
14 दिसंबर2020- सूर्य ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed