फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chances of rain and snowfall

Dehradun News: बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान पर नहीं पड़ेगा असर

Tue, 17 Feb 2026 02:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain and snowfall
देहरादून। भले ही उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है लेकिन इसका तापमान पर खास असर देखने को नहीं मिलेगा। खासकर मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से पारा सामान्य से ऊपर ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि, 18 और 19 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। खासकर प्रदेश के तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, सोमवार के तापमान की बात करें ताे मैदान से लेकर पहाड़ तक खिली चटक धूप ने गर्मी का अहसास कराया।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों भी हाल कुछ ऐसा ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed