फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chance of rain in hilly areas, Doon will remain cloudy

Dehradun News: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना, दून में छाए रहेंगे बादल

Tue, 28 Nov 2023 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain in hilly areas, Doon will remain cloudy
I
विज्ञापन

II- अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी संभव
I
I
I
राज्य में मंगलवार को मौसम बदलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में कोहरा छा सकता है जबकि दून में बादल छाए रहेंगे।

I
I
I
Iसोमवार को प्रदेश में मौसम थोड़ा बदला। अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बारिश की संभावना नजर आ रही थी, लेकिन बारिश हुई नहीं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के कुछ क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। दून में कहीं आसमान साफ और कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed