फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: chance of rain in hilly districts including Dehradun, yellow alert issued

उत्तराखंड मौसम अपडेट : देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Fri, 25 Jun 2021 09:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 25 Jun 2021 09:26 AM IST
सार

मानसून के दस्तक देने के साथ ही हर साल राजधानी देहरादून समेत राज्य के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में जो झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलता था। वह इस बार नहीं दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: chance of rain in hilly districts including Dehradun, yellow alert issued
तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा जिले में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


राजधानी देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम के बदले मिजाज के चलते थंडर स्टॉर्म की सक्रियता देखने को मिल सकती है। वहीं राजधानी दून में शुक्रवार की सुबह चटख धूप खिली, जिससे लोगों ने गर्मी का अहसास किया।
विज्ञापन


भारत-चीन सीमा: जोशीमठ-मलारी हाईवे पर 11वें दिन शुरू हुई वाहनों की आवाजाही, आईटीबीपी और सेना को मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज को देखकर मौसम विज्ञानी भी भौचक हैं। मानसून के दस्तक देने के साथ ही हर साल राजधानी देहरादून समेत राज्य के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में जो झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलता था। वह इस बार नहीं दिखाई दे रहा है।

हालांकि समय-समय पर देहरादून समेत पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है, लेकिन मानसून की पूरी तरह सक्रियता और झमाझम बारिश नदारद है। मौसम विभाग ने राजधानी दून में अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही धूल भरी आंधी भी आ सकती है।

दारमा घाटी में बंद पड़ी सड़कों को खोलने के लिए अफसरों को हेलीकॉप्टर से भेजा

बंद सड़क खोलने और पैदल रास्तों की मरम्मत के लिए प्रशासन ने लोनिवि और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को हेलीकॉप्टर से भेजा है। इससे सीमांत के लोगों को उम्मीद जगी है। पिछले दिनों की बारिश से दारमा घाटी में कई जगहों पर सड़क बंद और कई पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। 

एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के आदेश के बाद लोनिवि के एई जीके पांडे, आशुतोष वर्मा और सीपीडब्लूडी के एई कपिल कुमार और जेई पीयूष अधिकारी की टीम हेलीकॉप्टर से दारमा घाटी गई। लोनिवि के अधिकारी तिदांग, मारछा और सीपू गांव में पहुंचे और लोगों के साथ क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग और पुल का निरीक्षण कर स्थानीय ठेकेदार को कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए।

स्थानीय ठेकेदार जीवन मार्छाल ने वी-सैट से बताया कि तिदांग मारछा और सीपू को जोड़ने वाले छह किमी क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग की मरम्मत का काम स्थानीय लोगों ने शुरू कर दिया है। सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने दुग्तु से दर में बंद सड़क खोलने की कवायद शुरू कर दी है। 

धारचूला के एसडीएम ने बताया कि हेलीकॉप्टर से अन्य विभागों के अधिकारी भी भेजे गए हैं। गांव पहुंचकर ये अधिकारी लोगों से पानी, राशन और अन्य समस्याओं की जानकारी लेंगे और गांव में राशन पहुंचाने के साथ-साथ ऊपरी गांव से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य मेडिकल आपात सेवा के लिए लोगों को हेलीकॉप्टर से धारचूला लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed