फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Champions Trophy 2017 celebration for pakistan winning in mussoorie 

मसूरी में किशोरों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, तीन पकड़े

Wed, 21 Jun 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी 
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी  Updated Wed, 21 Jun 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017 celebration for pakistan winning in mussoorie 
पाकिस्तान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के जीतने के बाद माल रोड और पिक्चर पैलेस-लंढौर मार्ग पर पाक जिंदाबाद के नारे लगाने के तीन आरोपियों को देशद्रोह और देश की अखंडता के मामले में निरुद्ध किया गया है। तीनों आरोपी नाबालिग बताए गए हैं। 

विज्ञापन


बताया गया है कि 18 जून को रात करीब 11 बजे माल रोड और पिक्चर पैलेस से बेकरी हिल तक एक दर्जन के आसपास युवकों ने जश्न मनाया और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे।
विज्ञापन


भाजपा मसूरी मंडल ने सोमवार रात को पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। गुस्साए भाजपाई और अन्य लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से सामने आयी हरकत

Champions Trophy 2017 celebration for pakistan winning in mussoorie 

इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ था। पुलिस के जल्द सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर ही लोग माने थे। इसके बाद पुलिस ने नगर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कई लोगों से पूछताछ की।

उसके बाद चिन्हित किए गए तीन आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने तीनों को देशद्रोह और देश की अखंडता के विरुद्ध कार्य किए जाने के मामले में निरुद्ध किया है।

​ये तीनों नाबालिग बताए गए हैं। इनमें एक मसूरी और दो मूल रूप से सहारनपुर के बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को तीनों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed