फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Champawat By-Election: Yogi will campaign for Dhami in summer tomorrow will campaign in Champawat by-election

Champawat By-Election: धामी के समर्थन में आज समर में उतरेंगे योगी, चंपावत उपचुनाव में करेंगे प्रचार

Sat, 28 May 2022 02:04 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 28 May 2022 02:04 AM IST
सार

प्रचार के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री धामी ने भी समर में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों, सरकार के कई मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने चंपावत में डेरा जमा रखा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार जोर पकड़ रहा है।

विज्ञापन
Champawat By-Election: Yogi will campaign for Dhami in summer tomorrow will campaign in Champawat by-election
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने के लिए शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैदान में उतरेंगे। धामी के समर्थन में प्रचार के दौरान वह एक जनसभा भी करेंगे। योगी के दौरे से प्रचार में जुटी भाजपा उत्साहित है। पार्टी ने कहा कि योगी के दौरे के बाद प्रचंड जीत पर मुहर लगेगी।

विज्ञापन


प्रचार के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री धामी ने भी समर में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों, सरकार के कई मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने चंपावत में डेरा जमा रखा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार जोर पकड़ रहा है। स्टार प्रचारक के तौर पर शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चंपावत पहुंचेंगे। भाजपा ने उनके स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दावा किया कि योगी के आने से सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर औपचारिक मुहर लगने वाली है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेता मेहमाननवाजी के लिए दिल्ली से आने वाले नेताओं के इंतजार में हैं। यहां के हालात देखकर कांग्रेस का कोई नेता चंपावत आने की हिम्मत नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि धामी की ऐतिहासिक जीत तय है। इस जीत को और अधिक शानदार बनाने के लिए योगी का दौरा निर्णायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टनकपुर में करेंगे रोड शो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को टनकपुर पहुंचेंगे। वहां वह रोड शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी अमौसी एयरपोर्ट से चलकर 10 बजे बरेली के त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वह विशेष हेलिकॉप्टर से 10:25 बजे उड़ान भर कर 11 बजे टनकपुर स्टेडियम में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। टनकपुर में रोड शो और जनसभा में भाग लेने के बाद एक बजकर पांच मिनट पर बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed