फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Trekking will be an exciting journey on 13 km long trek, Quarry Pass becomes the most beautiful for winter trekking

चमोली: 13 किमी लंबे ट्रेक पर ट्रेकिंग का होगा रोमांचक सफर, हर घंटे बदलता है यहां 'क्वारी पास' का मौसम

Thu, 17 Feb 2022 02:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Feb 2022 02:35 PM IST
सार

पर्यटन विभाग की ओर से विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर फोकस किया जा रहा है। इन दिनों चमोली जिले का खूबसूरत विंटर ट्रेकिंग स्थल क्वारीपास ट्रेक हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। 

विज्ञापन
Chamoli: Trekking will be an exciting journey on 13 km long trek, Quarry Pass becomes the most beautiful for winter trekking
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देश-दुनिया से ट्रेकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए क्वारी पास खूबसूरत ट्रेक है। चमोली जिले में 13 किमी लंबे इस ट्रेक पर पर्यटक ट्रेकिंग का रोमांच सफर कर सकते हैं। पर्यटन विभाग की ओर से विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर फोकस है। क्वारीपास ट्रेक चमोली जिले के एक खूबसूरत विंटर ट्रेकिंग स्थल है।

विज्ञापन


यह समुद्र तल से 12516 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस खूबसूरत  क्वारीपास पहुंचने के लिए तहसील मुख्यालय जोशीमठ से ढाक तक 17 किमी की दूरी वाहन से तय करनी पड़ती है। इसके बाद यहां से शुरू होता है करछो व तुगासी गांव । और यहां से होते हुए 13 किमी लंबे ट्रैक की पैदल सैर।
विज्ञापन


360 डिग्री में नजर आता है चंद्राकार
पैदल मार्ग पूरी तरह व्यवस्थित होने के कारण इसे ट्रेकिंग के लिए सुरक्षित माना जाता है। चार दिन के इस सफर में खाने व ठहरने की व्यवस्था जोशीमठ के ट्रेकिंग व्यवसायी करते हैं।क्वारी पास के बेस कैंप खुलारा बुग्याल से हिमालय 360 डिग्री में चंद्राकार नजर आता है। यहां से नंदा देवी पर्वत की चोटी का विहंगम दृश्य नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें..उत्तराखंड: सड़क निर्माण में अब पेड़ों की बलि अंतिम विकल्प, एनएच के निर्माण में लागू होगी ट्री ट्रांसप्लांट पॉलिसी

 

ट्रेक पर चलते समय हिमालय की अन्य खूबसूरत पर्वत श्रृंखला देखने को मिलती है। बार-बार जंगल व घास के मैदानों से जाने के इस कारण ये ट्रेक अपने आप में काफी अद्भुत तथा रोमांचक दिखाई देता है। क्वारी पास का मौसम हर घंटे बदलता रहता है। साहसिक पर्यटन के शौकीन पर्यटकों के क्वारी पास ट्रेक एक आदर्श ट्रेकिंग स्थल है।

क्वारी पास ट्रेक तक ऐसे पहुंचे

क्वारी पास ट्रेक पर जाने की शुरुआत तीर्थनगरी हरिद्वार से जोशीमठ तक शुरू होती है। जोशीमठ की दूरी हरिद्वार से लगभग 265 किमी है। जिसके बाद जोशीमठ से चित्र कांठा जाया जाता है। जिसकी कुल ऊंचाई लगभग 10857 फीट है। अगली यात्रा चित्र कांठा से शुरू होती है जो ताली टॉप तक होती है।

यह ट्रेक कुल चार किमी का है। इस ट्रेक की कुल ऊंचाई 11070 फीट है। अगली ट्रेक ताली टॉप से शुरू होकर क्वारी पास तक जाता है। क्वारी पास चोटी पहुंचकर वहां से 360 डिग्री का दृश्य देख सकते हैं। यहां से चौखंबा पर्वत, हाथी पर्वत, द्रोणगिरी, कॉमेंट पर्वत, मुकुट पर्वत, नंदा घुंगटी, केदार डोम तथा केदारनाथ पर्वत की बर्फ से ढकी पर्वत श्रंखला को भी करीब से देखने को मिलता है।

उत्तराखंड में साहसिक और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए स्थलों को विकसित किया जा रहा है, जिससे देश-दुनिया के एडवेंचर के शौकीन पर्यटक उत्तराखंड आ सकें। चमोली जिले का क्वाली ट्रेक भी ट्रेकिंग के लिए सबसे खूबसूरत ट्रेक में से एक है, जहां हर साल हजारों की संख्या में ट्रेकर आते हैं। 
- कर्नल अश्वनी पुंडीर, अपर कार्यकारी अधिकारी, एडवेंचर विंग, पर्यटन विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed