{"_id":"69c5050d82532506da0ea50a","slug":"chamoli-news-woman-died-in-after-falling-rock-while-she-was-in-forest-together-fodder-leaves-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: गैरबारम गांव में चारा पत्ती लेने जंगल गई भोजनमाता पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: गैरबारम गांव में चारा पत्ती लेने जंगल गई भोजनमाता पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
Thu, 26 Mar 2026 03:43 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:43 PM IST
सार
महिला घास लेने जंगल गई थी। जहां पर ऊपर से एक बोल्डर आने से कमला देवी घायल हो गई। वहीं, अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चारा पत्ती लेने जंगल गई गैरबारम गांव की एक महिला की पत्थर गिरने से दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि कमला देवी(52) पत्नी कुंदन सिंह घास लेने जंगल गई थी। जहां पर ऊपर से एक बोल्डर आने से कमला देवी घायल हो गई। उसे 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोष कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और आशंका जताई कि जंगल के ऊपर कोई कार्य चल रहा है वहीं से पत्थर गिराया गया है। इसी कारण महिला की मौत हुई है। उन्होंने इसकी जांच करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Tehri Garhwal: सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 30 मार्च से पांच अप्रैल तक रहेगा बंद, डेढ़ किमीं की पैदल चढ़ाई
विज्ञापन
पुलिस ने फिलहाल मामला शांत कर दिया है। सीएमओ चमोली अभिषेक गुप्ता का कहना है कि महिला अस्पताल पहुंचने के दौरान ही मौत हो गई थी। मृतका कमला देवी जूनियर हाईस्कूल में भोजन माता थी।