{"_id":"653a7bbd2141f5002300da8a","slug":"chamoli-news-water-flow-of-segdi-drain-reduced-due-to-rock-breakage-in-neeti-valley-fear-of-formation-of-lake-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: नीति घाटी में चट्टान टूटने से सेगड़ी नाले का जल प्रवाह हुआ कम, झील बनने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: नीति घाटी में चट्टान टूटने से सेगड़ी नाले का जल प्रवाह हुआ कम, झील बनने की आशंका
Thu, 26 Oct 2023 08:23 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Oct 2023 08:23 PM IST
सार
देर रात को तमक के पास सेगड़ी नाले में भारी भरकम चट्टान टूट गई। जिससे इस नाले का जलस्तर काफी कम हो गया है।
विज्ञापन
नीति घाटी में से सेगड़ी नाले का जल प्रवाह हुआ कम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में चमोली जिले की नीति घाटी में सेगड़ी नाले के शीर्ष भाग से चट्टान टूट गई। जिससे टनों मलबा नाले में आ गया। मलबा गिरने से नाले का जलस्तर कम हो गया है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि नाले में झील बन सकती है। उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला और बलवंत सिंह का कहना है कि चट्टान टूटने से नाले का पानी का रिसाव कम हो गया है।
VIDEO : पत्नी के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गंगा घाट पर बैठकर की आरती
विज्ञापन
हालांकि चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे इससे दूर है, लेकिन नाले में झील बनी तो धौली गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने इसकी जांच और समय रहते सुरक्षा के उपाय करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन