फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Three days after death of mother newborn also died Parents Ruckus In Hospital

Chamoli: प्रसूता की मौत के तीन दिन बाद नवजात ने भी दम तोड़ा, परिजनों और स्थानीय लोगों ने घेरा अस्पताल

Wed, 03 Sep 2025 11:46 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Sep 2025 11:46 AM IST
सार

Chamoli News: प्रसूता और नवजात की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल का घेराव किया।

विज्ञापन
Chamoli News Three days after death of mother newborn also died Parents Ruckus In Hospital
नवजात की मौत के बाद हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में चमोली के जिला अस्पताल में बीते 31 अगस्त को प्रसव के दौरान हुई प्रसूता की मौत के बाद अब नवजात ने भी दम तोड़ दिया। नवजात को वेंटिलेटर पर रखा गया था। तीन दिन के बाद मंगलवार रात को नवजात ने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


दोनों की मौत पर बुधवार को परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल का घेराव किया। हंगामा बढ़ते देख जिलाधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश और एसडीएम चमोली आरके पांडेय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों ने प्रसूता और नवजात की मौत की जांच की मांग उठाई। साथ ही प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी उठाई। कहा कि अस्पताल की नर्सों का व्यवहार सही नहीं है। जिस पर डीएम ने नर्सों को अपना व्यवहार सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही लेबर रूम में शिकायत पुस्तिका रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: 10वें दिन भी नहीं खुला यमुनोत्री हाईवे, बिजली गुल, दीपक और मोमबत्ती के सहारे हो रही धाम में आरती

उपजिलाधिकारी को मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने प्रसूता की पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता के स्थानांतरण की मांग उठाई। कहा कि सीएमओ कभी फोन नहीं उठाते हैं और किसी भी मामले में रिस्पॉस नहीं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed