फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Suspicious death of newly married woman in Auli murder case filed against In Laws

Chamoli: औली में नव विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के साथ सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Jul 2025 09:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Jul 2025 09:17 PM IST
सार

शादी के बाद खिला अपने पति के साथ औली में रह रही थी। बुधवार को दोपहर के समय वह कमरे में संदिग्ध परीस्थिति में फंदे से लटकी मिली।

विज्ञापन
Chamoli News Suspicious death of newly married woman in Auli murder case filed against In Laws
शव - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

औली में शुक्रवार को नव विवाहिता की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने पति और उसके सास व ससुर पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना ज्योतिर्मठ पुलिस ने इस मामले में हत्या और उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थराली क्षेत्र के सिलोड़ी गांव की खिला देवी (25) पुत्री वीर सिंह की शादी करीब छह माह पहले दशोली विकासखंड के पलेठी गांव निवासी धीरज से हुई थी। धीरज आईटीबीपी औली में तैनात है। शादी के बाद खिला अपने पति के साथ औली में रह रही थी। बुधवार को दोपहर के समय वह कमरे में संदिग्ध परीस्थिति में फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन


Dehradun: धर्मांतरण को लेकर छांगुर गिरोह के पांच लोगों पर मुकदमा, युवती भी शामिल, ऑनलाइन चला रहे थे रैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता वीर सिंह ने बेटी के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ज्योतिर्मठ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मृतका के पति धीरज नेगी, पिता गुमान नेगी और माता पुष्पा देवी के खिलाफ हत्या और उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दिया है।

थाना प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि नव विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पति व ससुरालियों के खिलाफ हत्या व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed