{"_id":"6a3e7b142c059aa7c9048ee2","slug":"chamoli-news-police-recovered-the-body-of-an-elderly-person-from-the-alaknanda-river-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: पुलिस ने अलकनंदा में बरामद किया बुजुर्ग का शव, नदी में पत्थर किनारे पर फंसा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: पुलिस ने अलकनंदा में बरामद किया बुजुर्ग का शव, नदी में पत्थर किनारे पर फंसा था
Fri, 26 Jun 2026 06:46 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:46 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरने की सूचना पीपलकोटी पुलिस चौकी को दी थी। जिसके बाद टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
अलकनंदा से बरामद हुआ शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीपलकोटी पुलिस ने बिरही के पास अलकनंदा से एक शव को बरामद किया है। शव नदी में एक पत्थर के किनारे फंसा हुआ था।
विज्ञापन
Dehradun: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई गई सुरक्षा
शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरने की सूचना पीपलकोटी पुलिस चौकी को दी थी। एसआई लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। बताया कि शव की पहचान कोड़िया निवासी रुद्र सिंह राणा (85) पुत्र केदार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन