{"_id":"67c9caa7fa98aaab5704abee","slug":"chamoli-news-human-skeleton-found-near-bro-camp-in-badrinath-could-not-be-identified-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: बदरीनाथ में बीआरओ कैंप के पास मिला मानव कंकाल, चलाया सर्च अभियान, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: बदरीनाथ में बीआरओ कैंप के पास मिला मानव कंकाल, चलाया सर्च अभियान, नहीं हो पाई शिनाख्त
Thu, 06 Mar 2025 09:55 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 06 Mar 2025 09:55 PM IST
सार
Chamoli News: पुलिस के अनुसार, बरामद नर कंकाल दो तीन माह से अधिक पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम स्थित बीआरओ कैंप के पास गुरुवार को एक मानव कंकाल मिला है। सूचना मिलते पर गोविंदघाट पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मानव कंकाल (खोपड़ी) को बर्फ से निकाला।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि संभव है कि यह कंकाल यहां कुत्ते लेकर आए हों। चार मार्च को यहां बहुत संख्या में कुत्ते थे। यह उसी दिन मिला था। बर्फ में जानवरों के पैर के निशान देखकर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन चारों तरफ अत्यधिक बर्फ होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Chamoli: गोविंदघाट में पुल गिरने से चिंता उभरी...कैसे होंगी शादियां, प्रसव को लेकर महिला के सामने संकट
विज्ञापन
गोविंद घाट के थाना प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि मौके पर बरामद नर कंकाल दो तीन माह से अधिक पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पंचायत नामा की कार्रवाई कर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ज्योतिर्मठ भिजवाया गया है।