फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Global Warming affect Where there used to be snow in December plants have now started to grow

Chamoli: मौसम का चक्र गड़बड़ाया...दिसंबर में जहां रहती थी बर्फ, अब उगने लगे पाैधे, बढ़ने लगी चिंता

Wed, 24 Dec 2025 12:55 PM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:55 PM IST
सार

Uttarakhand News: दिसंबर माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया है मगर अभी तक बारिश और बर्फबारी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Chamoli News Global Warming affect Where there used to be snow in December plants have now started to grow
बर्फविहीन हुए पहाड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने से पहाड़ की चोटियां बर्फ विहीन होने लगी हैं। दिसंबर माह में जो चोटियां बर्फ से सफेद रहती थीं, वे अब काली पड़ने लगी हैं। बरसात में नंदा घुंघटी की चोटी पर अच्छीखासी बर्फ दिख रही थी, वहां भी इन दिनों बर्फ कम दिख रही है। स्थानीय व्यावसायियों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से औली के ठीक सामने की चोटियों पर निचले क्षेत्र में बर्फबारी न होने से वहां पौधे उगने लगे हैं।

विज्ञापन


अब आसमान में बादल तो आ रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। पर्यटन स्थल औली की समीपवर्ती चोटियां भी काली पड़ने लगी हैं। यही स्थिति चोपता, पोखरी, नंदानगर और गैरसैंण में भी बनी हुई है। पर्यावरण संरक्षण में जुटे धन सिंह घरिया का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से मौसम का चक्र गड़बड़ा गया है। बारिश और बर्फबारी समय पर न होने से चोटियों पर कम बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन


इसका मानव व वन्यजीवों के जीवन पर भी असर पड़ रहा है। वहीं सूखी ठंड पड़ने से सर्दी, जुखाम और श्वास के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि सूखी ठंड पड़ने से सर्दी, जुखाम और श्वास के मरीज आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से गुनगुना पानी का सेवन करने की अपील की है। साथ ही ठंड से बचने और हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: कैशलैस इलाज के लिए बढ़ेगा अशंदान, कैबिनेट में आए 11 प्रस्ताव, ये हुए फैसले

Trending Videos

जहां रहती थी बर्फ, वहां लग रही आग
चमाेली जनपद में दशोली विकास खंड के बमियाला गांव के ऊपर मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सूचना मिलने पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। वहीं नंदप्रयाग क्षेत्र के चीड़ के जंगलों में भी मंगलवार को आग भड़क गई। आग लगने से नदी घाटियों में धुंआ फैल गया। बमियाला गांव के ऊपर जिस जंगल में आग भड़की, वहां दिसंबर माह में बर्फ जमी रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed