फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Female trekker dies on Van-Gairoli trek in Dewal, a seven-member team had come from Bengaluru

Chamoli News: देवाल के वाण-गैरोली ट्रेक पर महिला ट्रैकर की मौत, बंगलूरू से आया था सात सदस्यीय दल

Fri, 23 May 2025 06:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 May 2025 06:40 PM IST
सार

सभी ट्रैकर बेस कैंप लोहाजंग के लिए वापस आ रहे थे। गैरोली से करीब दो किमी चलने के बाद महिला ट्रैकर का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Chamoli News Female trekker dies on Van-Gairoli trek in Dewal, a seven-member team had come from Bengaluru
महिला ट्रैकर का शव लाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कर्नाटक की एक महिला ट्रैकर की चमोली जिले के वाण-गैरोली ट्रेक पर शुक्रवार को मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। ट्रेकिंग कंपनी द माउंटेन और अन्य ट्रैकर मृतक महिला ट्रैकर प्रेमा राजेंद्रन (69 ) का शव लोहाजंग लाए।

विज्ञापन


वन विभाग के बलवीर सिंह ने बताया कि  द माउंटेन ट्रेक कंपनी का बंगलूरू से आया सात सदस्यीय टूरिस्ट दल 19 मई को बेस कैंप लोहाजंग पहुंचा था। दल 20 मई को दीदना पहुंचा। दूसरे दिन सुबह 21 को आली बुग्याल की ट्रेकिंग कर आली बुग्याल के पास रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन


22 को आली से वेदनी बुग्याल होते गैराली पातल में नाइट स्टे किया। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सभी ट्रैकर बेस कैंप लोहाजंग के लिए वापस आ रहे थे। गैरोली से करीब दो किमी चलने के बाद महिला ट्रैकर का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। मृत महिला के साथ पति राजेंद्र सी. भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: चार साल की बच्ची की मां से थे अवैध संबंध, पिटाई हुई तो मासूम की बेरहमी से हत्या कर लिया बाप से बदला

द माउंटेन ट्रेक कंपनी के बेस कैंप इंचार्ज भरत सिंह ने बताया कि गैरोली के पास महिला ट्रैकर की हार्ट अटैक से मौत हुई। ट्रेकिंग कंपनी ग्रुप एवं अन्य साथी शव को स्ट्रेचर करीब आठ किमी पैदल चलकर वाण ले आए। वाण से शव को बेस कैंप लोहाजंग लाया गया। शव का पंचनामा के लिए थाना थराली ले जाया जा रहा है। पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed