फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News 51 litterateurs of state were honoured with Maa Saraswati Samman 2025 award

Chamoli News: मां सरस्वती सम्मान पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रदेश के 51 साहित्यकार, काव्य गोष्ठी भी हुई आयोजित

Mon, 26 May 2025 03:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 May 2025 03:28 PM IST
सार

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
Chamoli News  51 litterateurs of state were honoured with Maa Saraswati Samman 2025 award
साहित्यकारों का हुआ सम्मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कलम क्रांति साहित्यिक मंच की ओर से 51 साहित्यकारों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को मां सरस्वती सम्मान 2025 से सम्मानित किया। इस दौरान काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। बालखिला की महिला मंगल दल की महिलाओं ने ढोल-दमाऊं के साथ पौणा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां भी दी।

विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाठक, उत्तराखंड आंदोलनकारी शिक्षिका मनीषा रावत और लेखक संदीप रावत ने संयुक्त रुप से किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जागर गायिका पम्मी नवल, पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया, अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ सहित 51 साहित्यकार व रंगमंच से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 50 लोगों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक: यूसीसी पर सीएम धामी बोले- चार महीने में मिले डेढ़ लाख से अधिक आवेदन

मंच की अध्यक्ष शशि देवली ने कहा कि 2018 से कलम क्रांति साहित्यिक मंच की ओर से साहित्यिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। कोविड काल में मंच की ओर से जगह-जगज जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर बच्चीराम उनियाल, शिक्षिका बबीता थपलियाल, ऊषा रावत, सुनील नाथन, मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. डीएस नेगी और हिमांशु थपलियाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed