{"_id":"684eaa1a7870fbcc4b0ddc72","slug":"chamoli-accident-accident-near-kumta-ranoli-tonk-car-fell-into-a-ditch-two-people-from-tharali-died-on-the-2025-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli Accident: गुमता टनोली तोक के पास हादसा, खाई में गिरी कार, थराली के दो लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Accident: गुमता टनोली तोक के पास हादसा, खाई में गिरी कार, थराली के दो लोगों की मौके पर मौत
Sun, 15 Jun 2025 04:47 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 15 Jun 2025 04:47 PM IST
सार
कार अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से लगभग 250 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। कुलसारी-ढालू- मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश की 10 तस्वीरें: कोहरा और विजिबिलिटी शून्य...पलक झपकते ही सात जिंदगियां हो गईं राख
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे कार(uk 11TA 3880 ऑल्टो) अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से लगभग 250 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दर्शन राम(54) पुत्र स्तुती राम निवासी ग्राम -पास्तोली थराली और दिनेश चन्द्र जोशी(60) पुत्र बलराम जोशी निवासी ग्राम नैल थराली के रूप में हुई है।
विज्ञापन