फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chalada Maharaj's palanquin reached Gorchha village for second day's stay

दूसरे दिन के प्रवास को गोरछा गांव पहुंची चालदा महाराज की पालकी

Fri, 22 Nov 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chalada Maharaj's palanquin reached Gorchha village for second day's stay
चालदा महाराज की पालकी के लिऐ दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : VIKAS NAGAR
कोटी कनासर गांव से निकली चालदा महाराज की पालकी बृहस्पतिवार देर रात अपने दूसरे दिन के प्रवास पर गोरछा गांव पहुंची। लोगों ने चावलों की बारिश कर देव पालकी का स्वागत किया। पूरा गांव महासू देवता के उद्घोष से गूंज उठा। लोगों ने देव दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। रात भर जागकर लोगों ने देव आराधना की।
विज्ञापन

इससे पहले दोपहर दो बजे देव पालकी अपने दिन के प्रवास स्थल बुल्हाड़ से रवाना हुई। देव पालकी बेगी, बागणी, कांडोई भरम, ठारठा, पुनिंग, कुनावा, पिंगुवा होते हुए देर रात को गोरछा गांव पहुंची। जगह-जगह लोगों ने देव पालकी का फूलों के साथ स्वागत किया। देव पालकी की अगुवाई देव चिह्नों ने की। जिसके पीछे देव छत्र चल रहा था। सबसे आखिरी में देव पालकी चल रही थी। मालूम हो कि आगामी 23 नवंबर को देव पालकी को मोहना गांव पहुंचना है। मोहना गांव में देव पालकी अगले एक साल तक प्रवास करेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ग्यार सिंह, मान सिंह चौहान, सूरत सिंह चौहान, चंदर सिंह, युद्धवीर सिंह, जय सिंह, विक्रम सिंह चौहान, शेर सिंह, रतन सिंह, कल्याण सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, पूरण सिंह चौहान, स्वराज चौहान, गीता रावत, विक्रम रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed