चारधाम यात्रा के लिए हो जाइये तैयार, पहले जत्थे में 600 श्रद्धालुओं की होगी रवानगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा पर जाने वाले 600 श्रद्धालुओं का पहला जत्था बृहस्पतिवार को रवाना होगा। यह सभी श्रद्धालु 15 वाहनों से चारधाम यात्रा पर भेजे जाएंगे। श्रीगंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 28 अप्रैल को खुलेंगे इसके लिए श्रद्धालुओं का जत्था तीर्थनगरी ऋषिकेश से 27 अप्रैल को रवाना होगा।
चारधाम यात्रा को लेकर बीते साल के मुकाबले इस साल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इसकी तस्दीक संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति कार्यालय में वाहनों की एडवांस बुकिंग से हो रही है। वहीं, चारधाम जाने के लिए अब तक 3,950 यात्री अनिवार्य फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करा चुके हैं।
हजारों वाहनों की एडवांस बुकिंग मिली
संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहले दिन रोटेशन से पंद्रह वाहनों में 600 श्रद्धालु आस्थापथ पर रवाना होंगे। मई के लिए एक हजार वाहनों की एडवांस बुकिंग मिल चुकी है।
बीटीसी परिसर स्थित फोटोमीट्रिक पंजीकरण कार्यालय के प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि इस बार विभिन्न धामों की यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बताया कि अब तक 2,545 श्रद्धालु ऑनलाइन और 1,405 श्रद्धालु विभिन्न पंजीकरण कार्यालयों के माध्यम से फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
जीएमवीएन की पहली बस 29 को होगी रवाना
गढ़वाल मंडल विकास निगम की पहली बस शनिवार यानि 29 अप्रैल को चारधाम यात्रा पर रवाना होगी। जीएमवीएन के सहायक प्रधान प्रबंधक पर्यटन तुलसी सिंह बिष्ट ने बताया कि निगम से पहले वाहन में 25 श्रद्धालु यात्रा पर रवाना होंगे।