{"_id":"b3743ae6-f028-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"ceo-eat-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ ने खुद चखा मिड डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ ने खुद चखा मिड डे मील
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर ‘मिड डे मील: यहां भी सुरक्षित नहीं मासूम’ के बाद शिक्षा विभाग में हरकत नजर आई।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिल्ला, जीआईसी भगद्वारीखाल, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरखेत, प्राथमिक विद्यालय सरखेत, प्राथमिक विद्यालय शेरकी, जीआईसी मालदेवता का औचक निरीक्षण किया। भगद्वारीखाल में उन्होंने बच्चों का बना भोजन चखा भी।
खाली ने बताया कि जिन स्कूलों में किचन नहीं है, वहां खुले में भोजन बनाने के बजाए किसी सुरक्षित स्थान को किचन के रूप में डवलप करने को कहा गया है साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वहां किसी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही न हो। उन्होंने डीईओ बेसिक को लगातार समीक्षा कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
रात्रि प्रवास करेंगे बीईओ
जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी अब हर महीने कम से कम चार शिक्षा संकुलों में रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान वे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्कूलों की पहचान कर बच्चों के पढ़ने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और मिड डे मील की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
सीईओ के जाते ही कर दी छुट्टी
सीईओ प्राथमिक विद्यालय सरखेत और शेरकी का निरीक्षण कर गए तो दोनों स्कूलों की शिक्षिकाएं भी छुट्टी कर चलती बनीं। सीईओ कुछ देर बाद लौटे तो स्कूल में ताले लटके मिले। सीईओ ने दोनों स्कूलों की तीनों शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें