फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Centrio Mall and Ashok Associate fined Rs 50,000 each

Dehradun News: सेंट्रियो मॉल और अशोक एसोसिएट पर 50-50 हजार का जुर्माना

Sun, 17 Sep 2023 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Centrio Mall and Ashok Associate fined Rs 50,000 each
बढ़ते डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए नगर निगम ने लापरवाही बरतने वाले कॉम्पलेक्स, मॉल और टावरों के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को डेंगू लार्वा पाए जाने पर निगम की ओर से कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल और अशोक एसोसिएट पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। डेंगू लार्वा पाए जाने पर सात प्रतिष्ठानों पर भी 138500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

दून में डेंगू का डंक लगातार फैल रहा है। निगम ने सभी मॉल, टावर, कॉम्पलेक्स को अपने प्रतिष्ठानों में पानी जमा न होने देने के निर्देश दिए हैं, ताकि लार्वा न पनपने पाए। इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। अब निगम ने ऐसे मॉल आदि के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को उपनगर आयुक्त, रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने घंटाघर से बल्लुपुर चौक तक बेसमेंट युक्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के माॅल एवं टावरों में निरीक्षण किया। डेंगू लार्वा पाए जाने पर इनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

----
यहां मिला लार्वा, इतना लगा जुर्माना
- सेंट्रियो मॉल-50 हजार रुपये
-अशोक एसोसियेट का 50 हजार रुपये
-कमल वाधवा पैराडाइज टावर का 20 हजार रुपये
-जनपथ शापिंग कॉम्प्लेक्स के सभी दुकानदारों को 5000 रुपये
-सुरेश कुमार के पार्किंग बेसमेंट का 5000 रुपये
-हर्ष आनपंद डब्ल्यू टावर शोरूम 5000 रुपये
-प्रवीन कौशल 2000 रुपये
----
नगर आयुक्त ने किया शांति विहार का निरीक्षण
देहरादून। नगर आयुक्त मनुज गोयल शांति विहार पहुंचे। उन्होंने वार्ड में नालियों एवं सड़क की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों के घरों में जाकर डेंगू के लार्वा की जांच की। उन्होंने नगर निगम की डेंगू की रोकथाम के लिए कराई जा रही फॉगिंग एवं लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव का फीडबैक भी लिया। सुमन नगर पहुंचकर भी स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम के साथ घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा का निरीक्षण किया। लार्वा पाए जाने पर नष्ट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed