फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   centre would give four hundred crore to uttarkhand in nhrm.

NRHM में उत्तराखंड को चार सौ करोड़, केंद्र ने दी सहमति

Tue, 14 Jun 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Jun 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
centre would give four hundred crore to uttarkhand in nhrm.
डॉक्टर

नई स्वास्थ्य इकाईयों के निर्माण, चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोत्तरी और अस्पतालों में ढांचागत सुविधाओं के विस्तार के लिए चार सौ करोड़ रुपये की धनराशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत राज्य के चार सौ करोड़ के प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन प्रोग्राम पर सैद्धांतिक सहमति दी है। राज्य ने कुल 401.55 करोड़ का पीआईपी दिया था।

विज्ञापन


बीती एक जून को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओम प्रकाश के नेतृत्व में एनएचएम अधिकारियों की टीम ने दिल्ली पहुंचकर यह प्रस्ताव सौंपा था। इसके तहत जननी सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, कम्युनिटी डिजीज, वैक्टर बोन, ओरल हेल्थ समेत विभाग के सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर फोकस करने का प्रस्ताव दिया। इसके अलावा तमाम अस्पतालों में ढ़ांचागत सुविधाओं के विस्तार की भी योजना बनी। पिछले साल राज्य को कुल 374 करोड़ रुपए की धनराशि मिली थी।
विज्ञापन


कैंसर के लगेंगे स्क्रीनिंग कैंप
निदेशक डॉ. अजीत गैरोला ने बताया कि राज्य ने एनएचएम के तहत मातृ-शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण लगाया है। अब स्टेनेबल डेवलपमेंट गोल के तहत हाइपर टेंशन, कैंसर, स्ट्रोक जैसी बीमारियों पर फोकस किया जाएगा। प्रदेश में कैंसर के स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे। अभी तक हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के साथ मिलकर यह शिविर आयोजित किए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राजकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ मिलकर शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में मेंटल हॉस्पिटल बनाने की योजना है। सेलाकुई मेंटल हॉस्पिटल को इस वर्ष स्टेट मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट के रुप में अपग्रेड करने की योजना है। साइकेट्री में डिप्लोमा शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed