फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Centre and Environment Ministry Grant Approval for Land Transfer for Uttarakhand Sports University

Uttarakhand: प्रदेश के पहले खेल विवि का रास्ता साफ, केंद्र और पर्यावरण मंत्रालय ने भूमि हस्तांतरण को दी मंजूरी

Tue, 12 May 2026 10:51 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 12 May 2026 10:51 PM IST
सार

केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ खेल विश्वविद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Centre and Environment Ministry Grant Approval for Land Transfer for Uttarakhand Sports University
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण को बड़ी प्रशासनिक सफलता मिली है। केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए 12.317 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को अंतिम स्वीकृति दे दी है। यह विश्वविद्यालय नैनीताल जिले के हल्द्वानी वन प्रभाग के तहत गोलापार क्षेत्र में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसे उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार खेल अवस्थापना को मजबूत करने पर काम कर रही है। कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं होगा, यह प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, अनुसंधान और उच्च स्तरीय प्रशिक्षक व्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे उत्तराखंड के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर मिलेंगे। कहा, इस स्वीकृति से परियोजना के निर्माण कार्य को गति मिलेगी।
विज्ञापन


नीट पेपक लीक: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, उत्तराखंड में नए कानून से होगी सख्त कार्रवाई, युवाओं से की ये अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ शर्तों के साथ मिली मंजूरी
केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ खेल विश्वविद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण की मंजूरी दे दी है। आदेश में कहा गया है कि वन विभाग की ओर से खेरनी बेतालघाट गांव में 24.364 हेक्टेयर सिविल सोयम भूमि और दक्षिण जसपुर, मालधन बीट, कम्पार्टमेंट संख्या में 49.268 हेक्टेयर डीएफएल पर प्रतिपूरक वनीकरण किया जाएगा। वहीं, कुछ अन्य शर्तें भी रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed