{"_id":"59a57f5d4f1c1bfa268b4635","slug":"central-tourism-secretary-rashmi-verma-reacheed-in-kedarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय पयर्टन सचिव ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय पयर्टन सचिव ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में ली जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 29 Aug 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पयर्टन सचिव रश्मि वर्मा ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी मांगी। मंगलवार को प्रात: 7.30 बजे पर्यटन सचिव धाम पहुंची। यहां उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने उनकी अगुवानी की।
विज्ञापन
इसके उपरांत वे मंदिर में पहुंची और बाबा केदार के दर्शन किए। विशेष पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने उप जिलाधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट से केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ यात्रियों से भी प्रशासन और विभाग की व्यवस्था के बारे में पूछा और फिर केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों और निम से जानकारी ली। इससे पूर्व केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने पर्यटन सचिव का भव्य स्वागत किया और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा, जिसमें धाम की सफाई, सरस्वती और मंदाकिनी नदी किनारे सुरक्षा दीवार, आपदा में दबे कुंडों को पुन: जीवत करने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, कुबेर नाथ पोस्ती, जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।