फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   central Minister Smriti Irani reached Mussoorie for lbs acadmy program

मसूरी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, एलबीएस एकेडमी के प्रशिक्षु अधिकारियों को करेंगी संबोधित 

Tue, 29 Aug 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Tue, 29 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
central Minister Smriti Irani reached Mussoorie for lbs acadmy program

केंद्रीय कपड़ा और सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार देर शाम को पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचीं। मंगलवार सुबह वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 92वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार रात को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने स्मृति ईरानी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी को पुष्पगुच्छ देकर फिर से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई दी।
विज्ञापन


विधायक जोशी ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि मसूरी विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यहां पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से विशेष सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मसूरी, धनोल्टी और टिहरी क्षेत्र को शूटिंग सर्किट के रूप में विकसित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि मसूरी से नई टिहरी तक फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। शूटिंग सर्किट बनने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं भी विकसित होंगी। विधायक जोशी ने स्मृति ईरानी से अगले वर्ष आयोजित होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए भी समय मांगा।

इस पर केंद्रीय कपड़ा और सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि दो दिन बाद पर्यटन को लेकर दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में मसूरी से संबंधित कार्यों को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा के सामने रखा जाएगा।


मौके पर मसूरी मंडल महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा, गंभीर पंवार, धर्मपाल पंवार, पुष्पा पडियार, मीरा सकलानी, अनिता पुंडीर, शशि रावत, चंद्रकला सयाना उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed