फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   central minister Nitin Gadkari blackmailing to hide the scam NH74

'घोटाला छुपाने के लिए ब्लैकमेल कर रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, PM मोदी भी हुए नतमस्तक'

Wed, 14 Jun 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Wed, 14 Jun 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
central minister Nitin Gadkari blackmailing to hide the scam NH74

हाल ही में NH-74 घोटाले का पर्दाफाश करने वाले जांच अध‌िकारी का तबादला कर द‌िया गया। वहीं अब पीएम मोदी के एक मंत्री पर इस घोटाले का खुलासा न हो, इसल‌िए ब्लैकमेल‌िंग का आरोप लगा है।

विज्ञापन


कुछ माह पहले ही एनएच-74 में 300 करोड़ से अधिक का घोटला सामने आया था। ज‌िसमें गुरुवार को जांच अध‌िकारी डी सें‌थ‌िल पांड‌ियन का तबादला कर द‌िया गया। बताया जाता है क‌ि पांड‌ियन बेहद ही ईमानदार और साफ छव‌ि के अध‌िकारी रहे हैं। बावजूद इसके उनको इस जांच से अलग कर देना कहीं न कहीं सरकार पर सवाल भी खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी पर उत्तराखंड सरकार एवं जनता को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एनएच-74 में 300 करोड़ से अधिक का घोटला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े:- केदारनाथ और बदरीनाथ के बारे में सद‌ियों पहले हुई यह भव‌िष्यवाणी, अब हो रही है सच

ल‌िखा था धमकीभरा पत्र

central minister Nitin Gadkari blackmailing to hide the scam NH74

प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार ने इसकी सीबीआई जांच की संस्तुत की थी। लेकिन केंद्रीय मंत्री गड़करी ने राज्य सरकार को जांच वापस लेने के लिए धमकी भरा पत्र लिखकर घोटालेबाजों को बचाने का प्रयास में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचारियों एवं उन्हें बचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बड़ी बाते करते हैं, तो ऐसे में नितिन गड़करी का तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए।

पत्रकार वार्ता करते हुए सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एनएच-74 घोटाले का पता चला था। पूर्व सीएम हरीश रावत ने इसके लिए कुमांऊ कमिश्नर डी सेंथिल पांडियन की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की थी। जांच में 300 करोड़ से अधिक का घपला पाया गया है। 

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने इसकी सीबीआई जांच की संस्तुत की, लेकिन केंद्रीय सड़क एवं भूतल परिवहन गड़करी ने आरोपियों को बचाने के लिए अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करते हुए राज्य सरकार पर दबाब बनाया है। 

पढ़े:- वैज्ञान‌िकों ने क‌िया भूकंप को लेकर एक बड़ा खुलासा, पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे

अपने ही बात पर नहीं ट‌िके मोदी

central minister Nitin Gadkari blackmailing to hide the scam NH74

कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि न खाऊंगा न खाने दूंगा का नारा दिया था, लेकिन एक मंत्री के आगे वह भी नतमस्तक हो गए हैं। ऐसा में उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सांसद ने कहा कि 2012 से 16 की जिला योजना में हमेश में बढ़ोत्तरी होती रही। बावजूद राज्य सरकार ने टिहरी की जिला योजना में 17 फीसदी की कटौती कर दी है। जिससे जिले के विभिन्न विकास योजनाओं में 14 करोड़ से अधिक बजट की कटौती होगी। 

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में विधानसभा ने अगला बजट सत्र गैरसैंण में करने का संकल्प पारित किया था। लेकिन राज्य सरकार ने गैरसैंण में बजट सत्र नहीं करने का निर्णय लेकर विधानसभा की मर्यादाओं को तोडने का काम किया है।

इस मौके पर प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश प्रवक्त शांति भट्ट, पालिकाध्यक्ष विक्रम पंवार, नरेंद्र चंद रमोला, राकेश राणा, कुशलानंद भटट, मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, शूरवीर लाल, साब सिंह सजवाण, केशव श्याम वेदी, दर्शनी रावत, लखपति पोखरियाल, मोहिनी रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed