फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Central grant Rs 657 crore stuck due to non-fulfillment of conditions 15th Finance Commission Recommendations

Amar Ujala Exclusive: शर्तों के ब्रेक से 657 करोड़ अटके, सात महीने गुजर गए, केंद्र से एक पाई तक नहीं मिली

Thu, 24 Nov 2022 09:16 AM IST
रेनू सकलानी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Nov 2022 09:16 AM IST
सार

इस वित्तीय वर्ष में शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को विकास कार्यों के लिए धनराशि नहीं मिल पाई है। करोड़ों का अनुदान लटकने से शासन की पेशानी पर बल है। वित्त विभाग ने पंचायती राज विभाग और शहरी विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर मसले की समीक्षा की और सभी शर्तों को इस महीने के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Central grant Rs 657 crore stuck due to non-fulfillment of conditions 15th Finance Commission Recommendations
धनराशि - फोटो : istock

विस्तार

राज्य की करीब 7950 ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के विकास के लिए इस साल 657 करोड़ रुपये का अनुदान नहीं मिल पाया है। यह अनुदान 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत मई तक जारी हो जाना चाहिए था, लेकिन अनुदान के लिए तय शर्तें पूरी न होने की वजह से धनराशि केंद्र में अटकी है।

विज्ञापन


समय पर शर्तें पूरी हो गई होतीं तो इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में मई तक राज्य को अनुदान राशि जारी हो जाती, लेकिन सात महीने बाद भी केंद्र से इस मद में एक पाई भी जारी नहीं हुई है। नतीजा यह हुआ कि इस वित्तीय वर्ष में शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को विकास कार्यों के लिए धनराशि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


करोड़ों का अनुदान लटकने से शासन की पेशानी पर बल है। वित्त विभाग ने पंचायती राज विभाग और शहरी विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर मसले की समीक्षा की और सभी शर्तों को इस महीने के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। पिछले वर्ष चूंकि कोई शर्त लागू नहीं थी, इसलिए शहरी निकायों को 209 करोड़ और पंचायती राज संस्थाओं को 425 करोड़ रुपये केंद्र से जारी हो गए, लेकिन इस साल शर्तों का ब्रेक लग जाने से अनुदान अटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022-23 में जो अनुदान मिलना है
निकाय           अनुदान राशि (करोड़ में)
शहरी निकाय      217.00
पंचायती राज     440.00

शर्तें पूरी होंगी तो अगले वर्षों में ये अनुदान मिलेगा
वित्तीय वर्ष           शहरी निकाय     पंचायती राज संस्थाएं
2023-24            229.00         445.00
2024-25            243.00         471.00
2025-26            247.00         458.00
(नोट: धनराशि करोड़ में)        
 

शर्तें जिनके कारण फंसा है पेच

  •  25 फीसदी निकायों की ऑनलाइन ऑडिट रिपोर्ट नहीं भेजी।
  • पिछली किस्तों के उपयोगिता की रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई।
  • शहरी निकायों में संपत्ति कर संग्रह में सुधार की रिपोर्ट नहीं दी।

जो शर्तें पूरी हो चुकीं

  • शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती संस्थाओं के खाते लोक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) पोर्टल से लिंक हो गए।
  • अनुदान हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी अपलोड कर दिए गए।
  • राज्य वित्त आयोग की एक्शन टेकन रिपोर्ट विस के पटल पर रख दी।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी का ये अंदाज खूब छाया, जवानों से की बातचीत, फिर ली योगा क्लास

पंचायती राज संस्थाओं का ऑडिट शुरू हो गया है। नवंबर तक हम ऑडिट की रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा देंगे। हमें आशा है कि दिसंबर में अनुदान की राशि जारी हो जाएगी। - बंशीधर तिवारी, अपर सचिव व निदेशक (पंचायती राज)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed