फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Central government's unwavering commitment towards overall development of Uttarakhand: Trivendra

उत्तराखंड के समग्र विकास के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता : त्रिवेन्द्र

Fri, 27 Feb 2026 06:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Central government's unwavering commitment towards overall development of Uttarakhand: Trivendra
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के साथ मिलकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की।
राज्य में संचालित रेल परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में रायवाला में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के शीघ्र निर्माण, लक्सर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था सुदृढ़ करने और विभिन्न बहुप्रतीक्षित रेलवे अंडरपासों के निर्माण जैसे विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी और आमजन को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

विशेष रूप से रेलवे परिसरों में संचालित छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा के विषय को उठाया गया। विभाग ने हाल ही में बढ़ाए गए किराए को, जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, रेल मंत्री ने तत्काल प्रभाव से होल्ड पर रखने के निर्देश दिए। इस निर्णय से हजारों परिवारों को सीधी राहत मिलेगी। सांसद त्रिवेन्द्र ने उत्तराखंड के समग्र विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह संवाद राज्य की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस सकारात्मक एवं जनहितकारी निर्णय के लिए रेल मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed