फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Central Government approved for Honorarium of six lakh per month to Uttarakhand Heart super specialist doctors

Uttarakhand: हृदय रोग के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को प्रति माह छह लाख रुपये मानदेय, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Mon, 07 Aug 2023 09:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Aug 2023 09:24 PM IST
सार

चारधाम यात्रा को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में दो कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 22 अगस्त को साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन
Central Government approved for Honorarium of six lakh per month to Uttarakhand Heart super specialist doctors
हृदय रोग विशेषज्ञ - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड में हृदय रोग विशेषज्ञों की कमी को दूर करने के लिए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को प्रति माह छह लाख रुपये मानदेय दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर कार्डियोलॉजिस्ट सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर को उच्च पैकेज देने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में दो कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 22 अगस्त को साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन


Nainital: कैंची धाम में ड्रेस कोड लागू, अमर्यादित कपड़ों में आने वालों को प्रवेश नहीं, फोटो लेने पर भी बैन
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतीय जिलाें में स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने यू कोट वी पे फार्मूले को लागू किया है। इसके तहत विभिन्न रोग के स्पेशलिस्ट को अधिकतम चार लाख रुपये तक प्रति माह मानदेय निर्धारित किया गया है। अब केंद्र सरकार ने एनएचएम के तहत हृदय रोग के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर संविदा पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। जिन्हें प्रति माह 6 लाख रुपये मानदेय दिया जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने बताया कि यू कोट वी पे फार्मूले के तहत स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संविदा पर भर्ती की जा रही है। तीसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 22 अगस्त को साक्षात्कार होंगे। फार्मूले के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात होने वाले डॉक्टरों को उच्च मानदेय दिया जाएगा।

जिसमें स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 4 लाख और हृदय रोगों से जुड़े सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 6 लाख रुपये प्रति माह का पैकेज निर्धारित किया गया। सचिव ने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब स्थापित की गई है। जहां पर सुपर स्पेशलिस्ट कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों को तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed