मोदी जैसा निर्दयी व्यक्ति ही उड़ा सकता है त्रासदी का मजाक: सुरजेवाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने भूकंप पर मोदी के लोकसभा में दिए बयान पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए जोरदार हमला बोला है। इसके साथ ही तमिलनाडु में उठे ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को केंद्र सरकार के इशारे पर बताया। केंद्र सरकार पर तमिलनाडु में उत्तराखंड और अरुणांचल जैसी कोशिश करने का आरोप लगाया।
उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर भारत में आए भूकंप पर प्रधानमंत्री के लोकसभा में दिए बयान पर प्रधानमंत्री से माफी मांगने की भी मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने भूकंप जैसी त्रासदी पर मजाक उड़ाया। ऐसा मोदी जैसा निर्दयी व्यक्ति ही कर सकता है।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और शर्मिष्ठा मुखर्जी बुधवार दोपहर राजधानी देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
'तमिलनाडु में उत्तराखंड और अरुणाचल जैसा करना चाह रही केंद्र सरकार'
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में आए भूकंप का संसद में मजाक उड़ाया। सुरजेवाला ने इसे प्रधानमंत्री और भाजपा की अहंकार की पराकाष्ठा बताया।
कहा कि केवल मोदी जैसा निर्दयी व्यक्ति ही उत्रराखंड की त्रासदी का, जान और माल के नुकसान का सत्ता के अहंकार में चूर होकर मजाक उड़ा रकता हैं।
तमिलनाडु के घटनाक्रम पर केंद्र सरकार के इशारे पर बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु में वैसा ही करने की कोशिश कर रही है जैसा उत्तराखंड और अरुणांचल में किया था। कहा कि जिसको जनमत मिला उसकी सरकार चलनी चाहिए
उत्तराखंड के साथ बदनीयती से दुर्व्यवहार कर रही मोदी सरकार
सुरजेवाला मोदी जी उत्तराखंड की त्रासदी का ही नहीं बल्कि पूरे देश के संस्कार और संस्कृति का मजाक उड़ाया है। उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए और शब्द वापस लेने चाहिए वरना उत्तराखंड और यूपी की जनता चुनाव में इसका जवाब दे देगी।
सुरजेवाला ने केंद्र सरकार के संसद में दिए जवाब का दावा करते हुए कहा उत्तराखंड के बॉर्डर वाले इलाके को मिलने वाली राशि 120 प्रतिशत कम कर दी। मोदी सरकार पर उत्तराखंड के साथ बदनीयती से पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी के अभी तक उत्तराखंड न आने पर सफाई देते हुए कहा कि अगले 24 घंटे में राहुल उत्तराखंड में होंगे। उन्होंने भाजपा को जमुलों की सरकार, भ्रष्टाचार अपरंपार, भगोड़ों की भरमार और शासन से नहीं सरोकार बन गई है।